प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लखनऊ विवि के प्रोफेसर ने छात्रा को पेपर लीक...

लखनऊ विवि के प्रोफेसर ने छात्रा को पेपर लीक का दिया लालच, रखी ये मांग, हुआ गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को बीएससी छात्रा को उत्पीड़न...

लखनऊ विवि के प्रोफेसर ने छात्रा को पेपर लीक का दिया लालच रखी ये मांग हुआ गिरफ्तार

लखनऊ विवि के प्रोफेसर ने छात्रा को पेपर लीक का दिया लालच, रखी ये मांग, हुआ गिरफ्तार |

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को बीएससी छात्रा को उत्पीड़न और अनुचित लाभ लाभ लेने के इरादे से पेपर लीक का झांसा देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बीएससी की छात्रा का गलत फायदा उठाने के लिए पेपर लीक कराने का लालच दिया।

दोनों के बीच फोन पर हुई वार्ता का ऑडियो वायरल हो गया तो विवि प्रशासन ने थाना हसनगंज में एफआईआर दर्ज कराई है। वायरल ऑडियो में असिस्टेंट प्रोफेसर विवि की परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट करने का उल्लेख करते हुए छात्रा से कह रहे हैं कि - "डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। परीक्षा से पहले वापस आ जाना, मैं तुम्हें यहीं दे दूंगा।" बताया जाता है कि इन कॉलों के कारण छात्रा को गंभीर मानसिक परेशानी हुई और उसने विश्वविद्यालय अधिकारियों को इस स्थिति के बारे में सूचित किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बृहस्पतिवार रात डॉ. परमजीत और छात्रा के बीच अशोभनीय बातचीत के तीन ऑडियो मिले हैं। जंतु विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर एक वायरल ऑडियो क्लिप के आधार पर आरोप लगा है कि उन्होंने परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने का झांसा देकर छात्रा को अपने केबिन में बुलाया और अनुचित मांगें रखीं।

छात्रा ने भी जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष को लिखित शिकायत भेजी है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विवि की आंतरिक शिकायत निवारण समिति को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। आरोपी शिक्षक का कहना है कि उन्हें आंतरिक राजनीति में फंसाया जा रहा है। 

लखनऊ पुलिस ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश और बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/one-appointment-was-cancelled-and-one-was-served-a-notice-after-nine-rallies/204901

Related to this topic: