मैहर के ताला थाना क्षेत्र में पुलिस ने 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर रंजीत कुमार मांझी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मैहर (मध्य प्रदेश)। जिले के ताला थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने ग्राम ललितपुर नंबर-2 स्थित कोडलहरी घाट के पास नदी किनारे शराब बेचने की फिराक में खड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के अनुसार, 13 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ललितपुर नंबर-2 के कोडलहरी घाट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।
चार प्लास्टिक के डिब्बों में मिली शराब
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजीत कुमार मांझी (32), निवासी ग्राम कन्देहली, ललितपुर नंबर-1, थाना ताला के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के चार बड़े डिब्बे बरामद किए गए, जिनमें कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि अवैध शराब के कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 10 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार