प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मिर्जापुर गोदाम में भीषण आग

तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड: कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौबेटोला में एक बार फिर आग ने तांडव मचाया है। बताया जाता है कि इस बार वोल्टास शोरूम के बगल में कूलर-पंखा के गोदाम में आग लग गई।

तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Massive Blaze in Mirzapur Storage Unit |

मिर्जापुर {उत्तर प्रदेश}: नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौबेटोला में एक बार फिर आग ने तांडव मचाया है। बताया जाता है कि इस बार वोल्टास शोरूम के बगल में कूलर-पंखा के गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन-तीन गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन खबर भेजे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी

सूचना मिलने पर मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सूचना मिलते ही शोरूम मालिक भी मौके पर पहुंच गए। रविवार तड़के लोगों की नजर दुकान से उठते धुएं पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने गोदाम मालिक और पुलिस को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते धुआं बढ़ते हुए आग का गोला बन गया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

गोदाम में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

लापरवाही पर भी उठे सवाल

दूसरी ओर चर्चा है कि अग्निशमन विभाग की समय-समय पर जांच नहीं होने के कारण बड़े प्रतिष्ठानों और तंग गलियों में बने गोदामों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बावजूद पर्याप्त सबक नहीं लिया जा रहा, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े: कटघोरा में मुरुम लेकर लौट रहा ट्रैक्टर चढ़ाई पर पलटा, नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत

Related to this topic: