भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने पार्टी की ओर से बागडोगरा में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भूत वोटर वोट देते हैं।
कोलकाता। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने पार्टी की ओर से बागडोगरा में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भूत वोटर वोट देते हैं। भूत वोटर का मतलब वे वोटर मृत है लेकिन वोट लिस्ट में उनका नाम है। केद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि SIR में ऐसे वोटरों का नाम काटा जा रहा है और इससे मुख्यमंत्री ममता परेशान हैं।
भाजपा नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया कि वे अब मंदिर बनवाने लगी हैं। सिलीगिड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास कर गई हैं। इससे पहले कोलकाता राजारहाट न्यू टाउन में दुर्गा मंदिर का शिलान्यास किया। दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनवा चुकी हैं। लेकिन यह सबके बावजूद इस बार का विधानसभा चुनाव उनके लिए महाकाल होगा। वे सत्ता से बाहर हो जाएंगी। वे गरीब बनती हैं। लेकिन भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें गरीब नहीं रहने दिया जाएगा। उनके रहने के लिए अच्छी व्यवस्था की जाएगी।
ममता बनर्जी पर SIR के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर SIR के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी और उनकी पार्टी टीएमसी की ओर से SIR के बारे में फैलाए गए भ्रम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया कि SIR की वजह से लोगों की मौते हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग का पक्ष लेते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्यों का नाम निश्चित तौर पर कटेगा। बांग्लादेश के लोग अब वापस जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/delhi-police-bust-300-crore-fake-online-trading-scam-4-arrested/128950
दिल्ली पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार