प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया वोटरों...

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया वोटरों के नाम काटने की साजिश का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय मेले का उद्घाटन करते हुए फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया वोटरों के नाम काटने की साजिश का आरोप

फाइल फोटो |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय मेले का उद्घाटन करते हुए फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने एसआईआर के तहत वोटरों की सुनवाई में वोटरों को होने वाली परेशानी और चुनाव अधिकारियों के कार्यकलापों की सवालिया लहजें में विस्तार से जिक्र किया और कहा कि लॉजिकल डिसक्रिपेंसी के नाम पर वोटरों के नाम काटने की साजिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री पर SIR को लेकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया और इस बाबत उसने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दाखिल किया है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव आयोग के प्रति अख्तियार रूख में तबदीली नहीं आई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के साथ जो व्यवहार कर रहा है, किसी दूसरे राज्य के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर रहा है।

मुख्यमंत्री को SIR में जायज वोटर के नाम काटे जाने की आशंका

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आशंका जताई कि अंतिम वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में जायज वोटर के नाम काटे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत सुनवाई में वृद्ध, अस्वस्थ वोटरों को पांच-पांच, छह-छह घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। एक ही वोटर को विभिन्न कागजात के नाम पर कई बार बुलाया जाता है। मैट्रिक की परीक्षा के एडमिट को क्यों न माना जाए। नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन जैसे व्यक्तित्व की मां की उम्र पूछने का क्या मतलब है। क्या पदवी अलग-अलग नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/10-soldiers-martyred-10-injured-in-indian-army-vehicle-accident-in-doda/105981

डोडा में भीषण सड़क हादसे में सेना के 10 जवान शहीद, 10 घायल

Related to this topic: