कोलकाता। Mamata Banerjee का दावा है कि उनके चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में ओडिशा से 300 करोड़ रुपए अवैध तरीके से लाया गया है। केंद्रीय बल ने उस वाहन की तलाशी नहीं ली जिस वाहन से रुपए लाए गए।
कोलकाता। Mamata Banerjee का दावा है कि उनके चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में ओडिशा से 300 करोड़ रुपए अवैध तरीके से लाया गया है। केंद्रीय बल ने उस वाहन की तलाशी नहीं ली जिस वाहन से रुपए लाए गए। रुपए लाने वाला गेरुआधारी व्यक्ति है। भवानीपुर की बस्तियों में रुपए बांटे जा रहे हैं।
पदयात्रा के दौरान किया खुलासा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर इलाके में पैदलयात्रा के दौरान जगह-जगह सभाओं में बस्तियों के लोगों के बीच बांटने के लिए बाहर से 300 करोड़ रुपए लाए जाने का खुलासा किया। उन्होंने यह आरोप उस वक्त लगाया जब Narendra Modi कोलकाता के उत्तर के इलाके श्यामबाजार में और Amit Shah उत्तर चौबीस परगने के मुख्यालय बारासात में रोड शो कर रहे थे।
भाजपा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावे के बारे में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद Samik Bhattacharya का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव में हार के डर से इस प्रकार की बेपुनियाद बातें कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों को लेकर भी आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है चुनाव आयोग ने भवानीपुर थाने के ओसी को बदल दिया और अब कालीघाट के थाने के ओसी को बदल दिया। यह सब राज्य पुलिस के अधिकारियों और जवानों को आतंकित करने के मकसद से किया जा रहा है। थानों में उन अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है जो भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं को थाने बुलाकर धमकाया जा रहा है। कभी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की उनकी योजना Calcutta High Court के कारण विफल हो गई। फिर भी वे टीएमसी कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने में बुलाकर आतंकित किया जा रहा है।
बाहरी लोगों पर भी जताई आशंका
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि शांत माहौल को अशांत और वोटिंग में धांधली करने के लिए दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर विभिन्न होटलों, गेस्टहाउसों और परिचितों के घरों में रखा गया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उन लोगों पर चौकसी रखने और उनके मकसद पर पानी फेर देने को कहा है।
यह भी पढ़े: शाह: गुंडों पर सख्ती घुसपैठिए बाहर बंगाल
https://www.primenewsnetwork.in/state/shah-crackdown-on-goons-infiltrators-out/179548