प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी

शादी का झांसा देकर दलित युवती से तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ तीन वर्षों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

शादी का झांसा देकर दलित युवती से तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

Man Accused of Rape on Marriage Pretext |

बरेली {उत्तर प्रदेश}: बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ तीन वर्षों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन साल तक शोषण का आरोप

तहरीर के अनुसार, अनुसूचित जाति की एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक ने उसकी 18 वर्षीय बेटी को शादी का भरोसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने विवाह का आश्वासन देकर करीब तीन वर्षों तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती जब भी शादी की बात करती थी, तब आरोपी उसे जल्द विवाह करने का भरोसा देकर टाल देता था।

शादी से मुकरने का आरोप

परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि उसने न केवल शादी करने से इनकार कर दिया, बल्कि विरोध करने पर युवती को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने परिजनों को बताई पूरी घटना

इसके बाद युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच

क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: पति पर तेजाब फेंक अपहरण करने वाली पत्नी को 7 साल की सजा, साथी भी दोषी करार

Related to this topic: