नगर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक कार चालक ने सड़क पर बैठे एक बेसहारा कुत्ते (स्ट्रीट डॉग) पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ा दी।
मुल्ताई (बैतूल)। नगर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक कार चालक ने सड़क पर बैठे एक बेसहारा कुत्ते (स्ट्रीट डॉग) पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
सरकारी अस्पताल के पास की घटना
यह घटना मुल्ताई के सरकारी अस्पताल के पास घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था और सड़क पर गलत दिशा (wrong side) से वाहन चला रहा था। सड़क पर बैठा कुत्ता पहले से ही घायल था और ठीक से खड़ा होने में असमर्थ था। चालक ने कुत्ते को सामने देखने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और उसे बेरहमी से कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
आरोपी की दबंगई, जो कर सकते हो, कर लो...
हैरानी की बात यह है कि जब स्थानीय लोगों ने चालक को रोकने की कोशिश की और उसकी इस हरकत का विरोध किया, तो वह पछतावा जताने के बजाय विवाद करने लगा। आरोपी ने लोगों को चुनौती देते हुए कहा— "जो कर सकते हो, कर लो।"
कुत्ते का पैर बुरी तरह टूट गया
इस क्रूरता के कारण कुत्ते का पैर बुरी तरह टूट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पशु प्रेमियों और नागरिकों ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) के तहत किसी भी जानवर को जानबूझकर चोट पहुँचाना दंडनीय अपराध है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-budget-session-begins-amid-opposition-uproar/132644
हंगामे के बीच यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियाँ