प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

माणा पास अभियान पर निकले तीन धावक

माणा पास मैजिकल-3 रन: 18 हजार फीट ऊंचाई पर दौड़ेंगे सिक्किम के तीन धावक

सिक्किम के तीन सीनियर मैराथन धावक 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा पास को दौड़कर पार करने निकले हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यह दल बदरीनाथ से माणा पास की ओर रवाना हो गया है।

माणा पास मैजिकल-3 रन 18 हजार फीट ऊंचाई पर दौड़ेंगे सिक्किम के तीन धावक

Three runners head for Mana Pass |

ज्योतिर्मठ (उत्तराखंड)। सिक्किम के तीन सीनियर मैराथन धावक करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा पास को दौड़कर पार करने निकले हैं। 'माणा पास मैजिकल-3 रन' अभियान के तहत रुद्रप्रयाग से शुरू हुआ दल बुधवार को बदरीनाथ धाम के मूसापानी पहुंच गया। अब दल माणा पास की ओर रवाना होगा।

अनुप ज्योति बनिया कर रहे दल का नेतृत्व

दल का नेतृत्व सिक्किम गंगटोक फॉरेस्ट के वनपाल एवं धावक अनुप ज्योति बनिया कर रहे हैं। उनके साथ भूपेंद्र हंग सुब्बा और बसंत प्रधान हैं। कम ऑक्सीजन और कठिन मौसम के बीच दौड़ पूरी करना दल के लिए चुनौती तो है ही, अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी है।

वन विभाग ने धावकों का किया स्वागत

जोशीमठ में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवाण की अगुवाई में वन विभाग ने टीसीपी फॉरेस्ट चेक पोस्ट पर धावकों का स्वागत किया। बता दें कि इस मेराथन दल की अगुवाई देश के तीन दुरूह दर्रो को मैराथन रेस के जरिए पार कर चुके गंगटोक निवासी वनस्पति शास्त्री और पेशे से वन पाल DFO अनुप ज्योति बनिया लीड कर रहे हैं।

दुर्गम दर्रों पर दौड़ का बना रिकॉर्ड

ये देश के लंबी दूरी के जाने माने एथलीट है जिन्होंने देश की कुछ सबसे कठिन अल्ट्रा मैराथन दौड़ें पूरी कर भारत में कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए हैं। अनुप ज्योति बनिया के नेतृत्व में दल इससे पहले श्रीनगर से खारदुंग ला तक देश दुनिया के सबसे दुर्गम और दुरूह दर्रो को मैराथन रेस के जरिए फतह हासिल कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुका है। अब माणा पास अभियान के जरिए दल नई चुनौती पूरी करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और योजनाओं के लिए 16.88 करोड़ रुपये की दी वित्तीय स्वीकृति

Related to this topic: