प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शारदा नहर से मिला अज्ञात शव

रायबरेली में शारदा नहर में मिला अधेड़ का शव

रायबरेली के हरदासपुर के पास शारदा नहर में अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और नहर में पहुंचने के कारणों की जांच शुरू की।

रायबरेली में शारदा नहर में मिला अधेड़ का शव

Man’s Body Found in Sharda Canal in Rae Bareli, Police Probe On (Representational Image) |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-महराजगंज रोड पर हरदासपुर के पास बुधवार सुबह शारदा नहर में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। शव दिखाई देने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

नहर में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

बुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीण नहर की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में बहते जा रहे शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना मिल एरिया पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर सका।

कई दिन पुराना बताया जा रहा शव, पहचान में जुटी पुलिस

कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और सड़ चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है और वहां दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस नहर में शव पहुंचने के कारणों की भी जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या, 3 दिन पहले रखा केयरटेकर फरार

Related to this topic: