वाराणसी में गेल के सीएनजी पंप में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव इंडस्ट्रियल एरिया की है।
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गेल के सीएनजी पंप में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पंप की है। सीएनजी पंप पर शुक्रवार रात हादसा उस वक्त हुआ, जब एक गाड़ी में सीएनजी भरी जा रही थी।
45 फीट तक ऊंची-ऊंची लपटें
देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि 45 फीट तक ऊंची-ऊंची लपटें हाइवे पर दिखाई देने लगीं। आसपास धुएं का गुबार भर गया। आग और धुएं के कारण आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
सीएनजी रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंप पर वाहनों की कतार लगी थी। पंप कर्मी एक गाड़ी में सीएनजी भर रहे थे। इसी दौरान चिंगारी निकली और देखते ही देखते पूरे सीएनजी स्टेशन को अपनी चपेट में ले लिया। आग के फैलते ही पंप पर मौजूद लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
शुरुआती जांच और आसपास के लोगों के मुताबिक हादसे का कारण गैस लीकेज और शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगीं। कई घंटों से आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा खुलासा, चंपत राय की निष्ठा पर संदेह नहीं
यह भी पढ़ें: 'खान सर' को बड़ी राहत, कोचिंग फायरिंग मामले में कठोर कार्रवाई पर रोक
यह भी पढ़ें: नीट पुनर्परीक्षा में नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर होंगे नीट अभ्यर्थी
यह भी पढ़ें: NEET एडमिट कार्ड की बड़ी चूक से मचा हड़कंप, नागपुर के छात्र का दुबई परीक्षा केंद्र!