शहर कोतवाली क्षेत्र में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास स्थित HDB बैंक में बुधवार रात अचानक आग लग गई। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास स्थित एचडीबी बैंक में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। बैंक से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
दमकल कर्मियों ने बैंक परिसर में फैल रही आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि बैंक के अंदर रखे जरूरी दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इसकी चपेट में आ गए। काफी सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को बैंक परिसर के अन्य हिस्सों और आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।
काफी देर की मशक्कत के बाद पूरी तरह बुझी आग
बैंक से अचानक धुआं निकलता देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में आग ने बैंक के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को हटाया और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में सहयोग किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।
शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका
फिलहाल बैंक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट समेत अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है। बैंक अधिकारियों से भी आग से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
जले हुए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सूची की जा रही तैयार
बैंक प्रबंधन की ओर से आग की घटना में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जले हुए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी और इससे बैंक को कितना नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों का आरोप, नवीनीकरण के बजाय मिल रही नौकरी से हटाने की धमकी