प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन मस्जिद विवाद पर मौलाना रजवी ने कहा...

उज्जैन मस्जिद विवाद पर मौलाना रजवी की शांति की अपील, प्रशासन से संवाद का आग्रह

उज्जैन में मस्जिद से जुड़े विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

उज्जैन मस्जिद विवाद पर मौलाना रजवी की शांति की अपील प्रशासन से संवाद का आग्रह

उज्जैन मस्जिद विवाद पर मौलाना रजवी ने कहा... |

बरेली: मध्यप्रदेश के उज्जैन में मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले मस्जिद कमेटी और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए था। उनके मुताबिक, संवाद नहीं होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हुई।

मौलाना रजवी ने शांतिपूर्ण विरोध की अपील

मौलाना रजवी ने कहा कि उज्जैन की संबंधित मस्जिद करीब 600 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की टीम अचानक बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग विरोध में जुट गए और मस्जिद की सुरक्षा को लेकर वहां मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर विरोध दर्ज कराना संवैधानिक और कानूनी अधिकार है, लेकिन विरोध का तरीका शांतिपूर्ण होना चाहिए। हिंसा से समस्या का समाधान नहीं निकलता, बल्कि इससे तनाव और बढ़ सकता है। 

प्रशासन से संवाद का आग्रह

उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपनी बात कानूनी प्रक्रिया के तहत रखने की अपील की। मौलाना रजवी ने उज्जैन के मुस्लिम समाज से विशेष रूप से शांति और संयम बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हिंसक प्रदर्शन से बचना चाहिए और माहौल को सांप्रदायिक तनाव की ओर नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से भी सभी पक्षों के साथ संवाद कर शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रयास करने की अपील की। 

ये भी पढे़ं- उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर तनाव, 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
 

Related to this topic: