प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मेरठ के लिसाड़ी गेट में तांडव

मेरठ के लिसाड़ी गेट में बाइक टकराने पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव का वीडियो वायरल

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों और पथराव में एक युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस कार्रवाई का इंतज़ार।

मेरठ के लिसाड़ी गेट में बाइक टकराने पर खूनी संघर्ष लाठी-डंडे और पथराव का वीडियो वायरल

Clash erupts over a bike collision |

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां मामूली सी बात पर दो पक्षों के बीच जमकर तांडव देखने को मिला। बाइक टकराने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और सड़क पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामूली बात पर सड़क पर मचा घमासान

यह मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर की हैं। यहां दो पक्षों के बीच बाइक की मामूली टक्कर को लेकर विवाद इतना गरमा गया कि देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद सड़क पर ही लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच ऐसा घमासान मचा कि अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

एक युवक गंभीर घायल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

इस खूनी संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी पहचान गुलजार के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में घायल गुलजार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना का वीडियो सामने आने और तहरीर देने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: चंदौली में गिट्टी लदे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक की मौत

Related to this topic: