प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत

जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत

झारखंड के जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड पर एक तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण भीषण दुर्घटना हुई।

जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत |

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक कार और खड़े ट्रक की टक्कर में प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना सुबह सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड पर हुई।

हादसे पर सीएम सोरेन ने जताया शोक

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री और बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदय विदारक खबर से मेरा हृदय अत्यंत व्यथित है।

जमशेदपुर सड़क हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा...

उन्होंने कहा, अपनी संतान को खोने का दर्द किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका और शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए कोई शब्द नहीं हैं। सोरेन ने कहा कि मरांग बुरू दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

ये भी पढ़ें- सांप काटे युवक को डॉक्टर ने दिया एंटी स्नेक वेनम, दूसरी तरफ महिला करती रही झाड़-फूंक
 

Related to this topic: