प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मिर्जापुर में ड्रमंडगंज घाटी में दर्दनाक हादसा

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

मिर्जापुर की ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हुए, जिनमें महिला की मौत हो गई।

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल ट्रक ने कार को मारी टक्कर महिला की मौत

Brake-Failed Truck Hits Car in Drummondganj, Woman Dies |

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के एमपी की सरहद को जोड़ने वाले ड्रमंडगंज घाटी में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती देर रात ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे टक्कर मार दी। कार में सवार महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

रास्ते में हुआ हादसा

प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी 50 वर्षीया उषा देवी पत्नी चंद्रमा प्रसाद मिश्र अपने 24 वर्षीय पुत्र अंबुज मिश्र व परिवार के सदस्य 25 वर्षीय अंकित मिश्र तथा 19 वर्षीय आयुष के साथ अपने पिता के श्राद्ध में शामिल होने के लिए अपने मायके मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के छतना गांव गई थी। वापस लौटते समय जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास पहुंचे तो पीछे से कपड़ा लादकर आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। 

टक्कर के बाद खाई में रुका ट्रक

अनियंत्रित ट्रक कार में पीछे से टक्कर मारते हुए खांई में जाकर रूक गया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां पीएचसी हलिया के चिकित्सक अवधेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल उषा देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। 

हादसे में महिला की मौत

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार महिला की मौत हो गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें:  बरेली में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार, BNS की धारा 296 में केस

Related to this topic: