प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

विशेष पुलिस टीम गठित करने की मांग

मिर्जापुर में सर्राफा दुकान से करोड़ों की चोरी का खुलासा नहीं, व्यापारी ने DM से लगाई गुहार

मिर्जापुर में सर्राफा दुकान से लाखों-करोड़ों के आभूषण चोरी मामले में कार्रवाई न होने से पीड़ित व्यापारी ने जिलाधिकारी से विशेष पुलिस टीम बनाकर जल्द खुलासा करने की मांग की है।

मिर्जापुर में सर्राफा दुकान से करोड़ों की चोरी का खुलासा नहीं व्यापारी ने dm से लगाई गुहार

Mirzapur Jewellery Shop Theft Case Remains Unsolved, Trader Seeks Special Police Team Probe |

मिर्जापुर,(उत्तर प्रदेश)। मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान में हुई करोड़ों रुपये की चोरी का अब तक खुलासा न होने से पीड़ित व्यापारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर विशेष पुलिस टीम गठित करने की मांग की है।

लालगंज थाने में एफआईआर दर्ज

पीड़ित पंकज सोनी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे की केबल काटकर दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गए और करीब 42 किलो चांदी के आभूषण, 900 ग्राम सोने के आभूषण तथा सीसीटीवी का डीवीआर मशीन भी साथ ले गए। घटना के बाद लालगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी।

व्यापारी और उसका परिवार भय और असुरक्षा की स्थिति में

पीड़ित का आरोप है, कि पुलिस संदिग्ध लोगों से प्रभावी पूछताछ नहीं कर रही है। घटनास्थल से बरामद एक मोबाइल फोन और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट पर भी अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इससे व्यापारी और उसका परिवार भय और असुरक्षा की स्थिति में है।

निष्पक्ष जांच कराने की मांग

व्यापारी ने जिलाधिकारी से मामले में संयुक्त पुलिस टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने, चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कराने तथा जल्द से जल्द घटना का खुलासा कराने की मांग की है। 

यह भी पढ़ेंः खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा निलंबित, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

Related to this topic: