प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत

मीरजापुर के राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, चार बेटियों और बेटे ने खोया पिता

मीरजापुर निवासी 30 वर्षीय राजमिस्त्री रिंकू बियार की चंदौली के सिंघीताली में सबमर्सिबल लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में मातम पसरा है।

मीरजापुर के राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत चार बेटियों और बेटे ने खोया पिता

Mirzapur Mason Dies of Electric Shock, Leaves Four Daughters and Son |

मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)। मीरजापुर में बरसात के मौसम में बिजली से जुड़े उपकरणों के इस्तेमाल में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो गई। चंदौली के सिंघीताली में सबमर्सिबल लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मिर्जापुर निवासी 30 वर्षीय राजमिस्त्री रिंकू बियार उर्फ महेश की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यूपी के मिर्ज़ापुर में कुछ ऐसा ही हुआ है, जब

जमालपुर थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी 30 वर्षीय राजमिस्त्री रिंकू बियार उर्फ महेश की सबमर्सिबल लगाने के दौरान उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से चंदौली  के सिंघीताली में मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।अलीनगर थाने की पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। 

मृतक के परिवार में मचा कोहराम, चार बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था एवं शनिवार को  सिंघीताली फेज दो में बन रहे नई कंपनी में काम करने गया हुआ था। उसकी पत्नी सविता, पिता श्यामलाल बियार एवं माता राधिका बेसुध हो गई।मृतक को चार पुत्रियां संध्या, श्वेता, साक्षी, राधा एवं एक पुत्र अंश है। सबसे बड़ी पुत्री की उम्र लगभग 12 वर्ष है। मृतक युवक राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन करता था एवं उसकी मौत से बच्चों के उपर से पिता का साया छिन गया।

बारिश के मौसम में बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी जरूरी

जानकार बताते हैं कि चूंकि मौजूदा समय में बरसात हो रही है ऐसे में बिजली चालित उपकरणों में बिजली प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है, इसके लिए पूरी सावधानी और उपकरणों के तार को ठीक से जांच परख लेना चाहिए कि कहीं से वह कटे-छिले तो नहीं है। 

यह भी पढ़े:   औरंगाबाद में पुलिस का सघन अभियान, 43 गिरफ्तार

Related to this topic: