प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा नेता का लापता बेटा दिल्ली में मिला

जम्मू-कश्मीर भाजपा नेता का लापता बेटा दिल्ली में मिला, वापस लाया जा रहा

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से लापता हुए भाजपा विधायक विजय कुमार के 17 वर्षीय बेटे का दिल्ली में पता चल गया है। पुलिस ने बस का पता लगाकर किशोर से संपर्क किया और उसे वापस लाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा नेता का लापता बेटा दिल्ली में मिला वापस लाया जा रहा

Missing Son of BJP MLA From Kathua Found In Delhi |

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से लापता हुए भाजपा के हीरानगर विधायक विजय कुमार के 17 वर्षीय बेटे का बुधवार सुबह दिल्ली में पता चल गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा का छात्र आदित्य कुमार मंगलवार शाम परिवार को बिना बताए अपनी बहन से मिलने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। इसके बाद परिवार ने स्थानीय थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

पुलिस की तलाश और दिल्ली में किशोर का पता

अधिकारियों के अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दलों ने यह पता लगा लिया कि आदित्य दिल्ली जा रही एक बस में यात्रा कर रहा है। रातभर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बस का पता लगाया और किशोर से संपर्क स्थापित किया। अब उसे सुरक्षित रूप से जम्मू वापस लाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बेटे के ठिकाने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उसके पिता भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

यह भी पढ़ें:   गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा, देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने

Related to this topic: