प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में टीएमसी सरकार को निर्मम सरकार बताया।
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में टीएमसी सरकार को निर्मम सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अब इस सरकार को जाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने घुसपैठ, भ्रष्टाचार, आंतक, माफियागीरी, महिलाओं की असुरक्षा, आदिवासियों-दलितों-गरीबों पर अत्याचार समेत विभिन्न मुद्दों पर टीएमसी सरकार की आलोचना की और कहा कि इस राज्य में भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास करेगी ही, डराने-धमकाने, अपराधियों और घुसपैठियों को संरक्षण देने और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों का हिसाब भी लेगी।
महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरा
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस राज्य के लोगों ने टीएमसी पर भरोसा किया और लेफ्ट को उसे सत्ता में लाया लेकिन उसने लेफ्ट के गुंडों-माफियाओं को अपनी पार्टी में भर लिया। अपराधियों को खुली छूट है। बलात्कार की घटनाएं होती रही है। टीएमसी के कार्यालय में बच्ची के साथ बलात्कार की घटनाएं होती हैं। बलात्कार जैसी घटानओं के साथ कोई न कोई टीएमसी का नेता होता है या जुड़ा होता है। अपराधियें को संरक्षण देती है। बलात्कारियों को बचाती है। भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित होगी, यह मोदी की गारंटी है।
वोट बैंक और घुसपैठ की राजनीति का आरोप
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी इस राज्य के लोगों को धमका कर रखना चाहती है। धमका कर वोट लेती है। वह माफियाओं को पालती है। कट्टरपंथियों को संरक्षण देती है। घुसपैठियों को बुलाती है। टीएमसी मां-माटी मानुष का नारा देकर सत्ता में आई। लेकिन मां रो रही है। माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है। पूरी डेमोग्राफी बदल गई है। हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है।
नागरिकता और वोट बैंक की राजनीति पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदू शरणार्थियों का जब नागरिकता देने की बात होती है तो टीएमसी इसका विरोध करती है। उसके लिए हिंदू वोट बैंक नहीं है। टीएमसी एसआईआर का विरोध कर रही है। वह घुसपैठियों का नाम नहीं हटाने देना चाहती। मृत वोटरो का नाम रखना चाहती है। चुनाव आयोग मतदाता सूची को सुधारना चाहता है। उस जैसी संस्था का वह विरोध कर रही है।
राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान को लेकर विवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार में आदिवासियों, दलितों और गरीबों को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल में संथालियों के कार्यक्रम में आई थीं। उनकी उपेक्षा हुई। अहंकार में डूबी सरकार ने उनका बहिष्कार किया और बदइंतजामी की। एक आदिवासी महिला का इतने बड़े पद पर पहुंची। उनका सम्मान उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। राष्ट्रपति का अपमान करोड़ों आदिवासियों का, महिलाओं का, देश की गरिमा का, संविधान का, अम्बेडकर का अपमान है।
सेना, केंद्रीय संस्थाओं और विकास पर भी सवाल
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी को सेना पर पर विश्वास नहीं। उसने बालाकोट में 2019 में हुए आतंकवादी कार्रवाई पर सवाल उठाए। वह केंद्रीय संस्था पर विश्वास नहीं करती, लोग न्याय के लिए कहां जाएं? टीएमसी की अराजकता यहां से दिल्ली तक फैल चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार पर केंद्रीय योजनाओं को लाभ लोगों तक नहीं पहुंचने देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार इस राज्य का विकास कर करेगी। इसकी गारंटी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/modi-launches-18700-crore-projects-in-west-bengal/149247
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 18,700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात