प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एमपी के लिए राहत की खबर

मध्य प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच मॉनसून के दस्तक की संभावना

मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, इससाल मॉनसून प्रदेश में अपनी सामान्य समय सीमा के आसपास पहुँच सकता है।

मध्य प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच मॉनसून के दस्तक की संभावना

फाइल फोटो |

भोपाल (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, इस साल मॉनसून प्रदेश में अपनी सामान्य समय सीमा के आसपास पहुँच सकता है। अनुमान है कि मानसून 10 से 16 जून के बीच मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा।

केरल में हुआ आगमन

मानसून के प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, विशेषकर खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते दाखिल होने की संभावना जताई गई है। भारत में मॉनसून की शुरुआत केरल से होती है, जहाँ इसके 26 मई के आसपास पहुँचने की उम्मीद है। इसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश पहुँचेगा। मॉनसून आने से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है और प्री-मॉनसून गतिविधियाँ शुरू हो गई हैं।

किसानों को खेत में रखा खुला गेहूं खराब होने की चिंता

कटनी में यहाँ ओलावृष्टि हुआ है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। उमरिया और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में रखा या कटाई के बाद खुले में पड़ा गेहूं भीग गया है, जिससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सटीक तारीखों में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन शुरुआती संकेतों से लग रहा है कि इस बार बारिश का इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tonk-kalan-firecracker-factory-blast-death-toll-rises-to-5/205293

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, दो अब भी लापता

Related to this topic: