प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुरैना के जवान ने कुपवाड़ा में साथी...

मुरैना के जवान ने कुपवाड़ा में साथी सैनिकों पर की गोलीबारी, तीन घायल

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक सैन्य इकाई (Army Unit) के भीतर रविवार की रात एक दिल दहला देने...

मुरैना के जवान ने कुपवाड़ा में साथी सैनिकों पर की गोलीबारी तीन घायल

मुरैना के जवान ने कुपवाड़ा में साथी सैनिकों पर की गोलीबारी, तीन घायल |

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक सैन्य इकाई (Army Unit) के भीतर रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी एक सैनिक ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं।

आरोपी 17 वर्ष से सेना में कार्यरत

नाइक ड्राइवर पवन कुमार (36), मुरैना का रहने वाला है। वह 17 वर्षों से सेना में कार्यरत है। गोलीबारी में तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें से एक सैनिक को पेट और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आरोपी जवान को तुरंत काबू में कर हिरासत में ले लिया गया है और सेना ने आंतरिक जांच (Internal Inquiry) शुरू कर दी है।

​क्या है मामला?

​यह घटना रविवार रात उस समय हुई जब जवान बैरक में मौजूद थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी पवन कुमार ने अपनी सर्विस राइफल (INSAS) से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से कैंप में हड़कंप मच गया।
​फायरिंग में एक जवान के पेट और पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल है। ​दो अन्य जवान के जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों में गोलियां और छर्रे लगने से घायल, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत पास के 168 मिलिट्री अस्पताल, द्रगमुला में भर्ती कराया गया।

​आपसी गोलीबारी का मामला

​सेना के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। हालांकि शुरुआती जांच में इसे 'फ्रेट्रिसाइड' (आपसी गोलीबारी) का मामला माना जा रहा है, लेकिन सेना के कुछ सूत्रों ने इसे 'एक्सीडेंटल फायरिंग' (दुर्घटनावश गोलीबारी) की संभावना से भी जोड़ा है। असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818
 

Related to this topic: