प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी का भरोसा देकर धोखा देने का आरोप

एमपीः मुरैना के एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

एमपीः मुरैना के एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

मुरैना (एमपी) । यहां पदस्थ रहे एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। एक 32 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी अधिकारी अरविंद माहौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर कई स्थानों पर ले जाकर उसका शोषण किया गया।

शादी के बदले करोड़ों रुपये की मांग का आरोप

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि शादी के बदले करोड़ों रुपये की मांग और अन्य आपत्तिजनक शर्तें रखी गईं। विरोध करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अब जांच के दौरान सभी तथ्यों और सबूतों का परीक्षण किया जाएगा। फिलहाल आरोपी अधिकारी की ओर से इस मामले में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

इसे भी पढ़ेंः गाजीपुर: होटल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

Related to this topic: