भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 के दौरान राजधानी भोपाल में पेपर लीक का गंभीर आरोप सामने आया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 के दौरान राजधानी भोपाल में पेपर लीक का गंभीर आरोप सामने आया है। परीक्षा के दौरान कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया और पेपर पहले से हल कर बांटे जाने का दावा किया।
50 प्रश्न में से 40 पर पहले से निशान लगे थे
अभ्यर्थियों के अनुसार, 50 प्रश्नों के प्रश्नपत्र में से करीब 40 सवालों पर पहले से निशान लगे हुए थे। कुछ परीक्षार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जो प्रश्नपत्र मिला, उस पर पहले से ही नाम और रोल नंबर लिखे हुए थे। इस गड़बड़ी को देखते हुए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
150 विद्यार्थियों को पहले से हल पेपर थमाए
जानकारी के मुताबिक, केंद्र पर लगभग 150 विद्यार्थियों को कथित रूप से पहले से हल किया हुआ पेपर थमा दिया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी अन्य अभ्यर्थियों को लगी, माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।
हंगामा हुआ तो पुलिस को बुलाया
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन और पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और अभ्यर्थियों को समझाइश दी। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
निष्पक्ष जांच औऱ दोषियों पर कार्रवाई की मांग
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर आयोग और जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो परीक्षा प्रक्रिया और परिणाम पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़े: हाईकोर्ट: श्रमिकों के लाभ हक नहीं छीने जा सकते
https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-workers-rights-to-benefits-cannot-be-taken/146773