प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MP Board में नरसिंहपुर ने रचा कीर्तिमान...

MP Board में नरसिंहपुर ने रचा कीर्तिमान, 5वीं-8वीं के नतीजों में प्रदेश में अव्वल

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित...

mp board में नरसिंहपुर ने रचा कीर्तिमान 5वीं-8वीं के नतीजों में प्रदेश में अव्वल

MP Board में नरसिंहपुर ने रचा कीर्तिमान, 5वीं-8वीं के नतीजों में प्रदेश में अव्वल |

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष नरसिंहपुर जिले ने दोनों ही कक्षाओं में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

​सफलता का लहराया परचम

​स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा जारी किए गए परिणामों के अनुसार, इस साल का रिजल्ट पिछले एक दशक में सबसे बेहतर रहा है। ​5वीं का कुल परिणाम 95.14% (2025 में यह 92.70% था) रहा, और ​8वीं का कुल परिणाम 93.83% (2025 में यह 90.02% था) रहा। इस वर्ष कुल 23.68 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 16.78 लाख ग्रामीण और 6.90 लाख शहरी क्षेत्र के थे।

इस जिले के विद्यार्थी रहे अव्वल

​नरसिंहपुर में 5वीं में 99.70% और 8वीं में 99.38% के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।​बालाघाट/डिंडोरी के 5वीं में बालाघाट (99.30%) दूसरे और डिंडोरी (99.29%) तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 8वीं में डिंडोरी दूसरे और बालाघाट तीसरे स्थान पर रहा।

छात्राओं ने फिर मारी बाजी

​परिणामों में एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है। ​5वीं कक्षा में बालिकाएं 96.06%, बालक 94.28% रहे। इसके साथ ​8वीं में बालिकाएं 94.94%, बालक 92.78% रहे। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों का सफलता प्रतिशत 96.11% रहा, जबकि हिंदी माध्यम का 93.14% रहा। लगभग 37.39% विद्यार्थियों ने A+ या A ग्रेड हासिल किया है। 5वीं में दमोह (87.12%) और 8वीं में सतना (83.79%) सबसे कमजोर जिले रहे। इस परीक्षा के लिए 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे और 1.10 लाख शिक्षकों ने कॉपियां जांचीं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/defence-minister-objects-to-rahul-gandhi-doklam-statement-in-lok-sabha/131588

Related to this topic: