भारत-म्यांमार सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने म्यांमार के एक बड़े ड्रग तस्कर लालह्मिंगसांगा को गिरफ्तार किया है।
गुवाहाटी (असम)। भारत-म्यांमार सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने म्यांमार के एक बड़े ड्रग तस्कर लालह्मिंगसांगा को गिरफ्तार किया है।
NCB की आइजोल टीम को मिली बड़ी कामयाबी
आरोपी को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का एक प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है। इसे शनिवार को NCB के फील्ड ऑफिस, आइजोल ने लगातार निगरानी और समन्वित खुफिया सूचनाओं के आधार पर गिरफ्तार किया है।
48 किलो क्रिस्टल मेथ का मुख्य सप्लायर निकला आरोपी
NCB गुवाहाटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपी म्यांमार के खावमावी का निवासी है। बीते 6 मार्च को जब्त 48 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन के पीछे मुख्य सप्लायर माना जा रहा है। यह खेप म्यांमार से तस्करी की गई सबसे बड़ी खेपों में से एक थी।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स में थी अहम भूमिका
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नेटवर्क के अन्य सदस्यों के साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन किया था। साथ ही ड्रग्स की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की व्यवस्था सहित लॉजिस्टिक्स में इसकी अहम भूमिका थी। विस्तृत जांच के बाद इस मामले में यह छठी बड़ी गिरफ्तारी बताई गई है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/israel-seeks-lasting-peace-with-lebanon-sets-conditions/156750
लेबनान से स्थायी शांति चाहता है इजरायल, नेतन्याहू ने रखीं दो बड़ी शर्तें