प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

प्रधानाचार्य भर्ती में नया नियम लागू

सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार को झटका: चुनाव आयोग द्वारा न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की उस मांग पर विचार करने से इंकार कर दिया, जिसमें राज्य सरकार ने चुनाव आयोग द्वारा न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण और निर्देश देने पर रोक लगाने की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार को झटका चुनाव आयोग द्वारा न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण पर रोक से इनकार

Election Commission |

कोलकाता | सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की उस मांग पर विचार करने से इंकार कर दिया, जिसमें राज्य सरकार ने चुनाव आयोग द्वारा न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण और निर्देश देने पर रोक लगाने की मांग की थी।

एसआईआर में वोटरों के कागजातों की हो रही जांच

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कलकत्ता हाई कोर्ट के नेतृत्व में जज और न्यायिक अधिकारी एसआईआर में वोटरों के विवादास्पद कागजातों की जांच कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने जजों और न्यायिक अधिकारियों को वोटरों के कागजातों की जांच के लिए प्रशिक्षण दिया और कार्य निपटाने के लिए निर्देश भी जारी किए।

राज्य सरकार ने जताई आपत्ति

राज्य सरकार को इस पर आपत्ति है और उसने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को ऐसा करने से रोकने की मांग की। राज्य सरकार का कहना है कि चुनाव आयोग न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण नहीं दे सकता और न ही उनके लिए निर्देश जारी कर सकता है। न्यायिक अधिकारी वोटरों के कागजातों की जांच करने में स्वयं सक्षम हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने उठाया अहम सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण आखिर कौन देगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायिक अधिकारियों से स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने और किसी के प्रभाव में कार्य नहीं करने की अपेक्षा की जाती है। वोटरों के कागजातों को स्वीकार करने या न करने का निर्णय न्यायिक अधिकारी को ही करना है।

एसआईआर प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एसआईआर की चल रही प्रक्रिया में देरी कराने वाले मुद्दे उठाने से बचना चाहिए। हस्तक्षेप के लिए वास्तविक जरूरत होनी चाहिए, क्योंकि छोटी-छोटी आपत्तियों से प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होगी।

अधिसूचना कोर्ट के आदेश के खिलाफ हुई तो होगी जांच

कोर्ट ने कहा कि उसकी ओर से सभी पक्षों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि चुनाव आयोग की किसी अधिसूचना में कोर्ट के आदेशों के विपरीत कोई शर्त शामिल होती है, तो उसकी उचित जांच की जा सकती है।

समन्वय से काम करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि सभी पक्षों को पर्याप्त अवसर दिया गया है। राज्य सरकार और चुनाव आयोग दोनों को न्यायिक अधिकारियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि वे समन्वय के साथ कार्य कर सकें।

यह भी पढ़े: तालिबान के महिलाओं पर नए आदेश की निंदा

https://www.primenewsnetwork.in/world/condemnation-of-taliban-new-women-order/146218

Related to this topic: