प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

मुंगेर में शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

मुंगेर में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई।

मुंगेर में शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज हत्या का आरोप

Newlywed woman found dead in Munger two months after marriage |

मुंगेर,(बिहार)। जिले में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पति समेत अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल

जानकारी के अनुसार, मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर इंद्र टोला गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता रूपम कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

मृतका के पिता भुजल यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दो माह पूर्व ही रूपम की शादी मनखुश यादव के साथ हुई थी। शादी में दो लाख रुपये नकद, सोना और चांदी के जेवर भी दिए गए थे। बावजूद इसके ससुराल पक्ष लगातार एक लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था।

मृतका की सास हिरासत में

परिजनों के अनुसार, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रूपम की गला दबाकर हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। इधर मामले को लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लिया है, जबकि पति समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दहेज हत्या के इस मामले ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ेंः शराब के नशे में युवक का खौफनाक कदम, रेजर से काटा अपना गला और पेट; हालत गंभीर

Related to this topic: