प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राज्य नेतृत्व के साथ चुनावी तैयारी पर मंथन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश के शीर्ष नेता शमिक-शुभेंदु-सुकांत के साथ की बैठक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य, विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार के साथ साझा बैठक की।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश के शीर्ष नेता शमिक-शुभेंदु-सुकांत के साथ की बैठक

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य, विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार के साथ साझा बैठक कर राज्य में विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से की गई तैयारी के बारे मे विस्तृत चर्चा की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को राज्य के कई जिलों का दौरा करेंगे और जिलों के भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति के बारे में समझाएंगे।

पहले चरण से पहले रणनीति तेज, मोदी-शाह की रैलियों की तैयारी

भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे जहां पहले चरण में चुनाव होगा और 6 अप्रैल से उम्मीदवारों की ओर से उम्मीदवारी का परचा दाखिल किया जाना है। 6 अप्रैल के बाद प्रथम चरण वाले चुनाव के विधानसभा क्षेत्रों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अलग-अलग 12 स 14 सभाएं किए जाने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य, विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और सुकांत मजुमदार मौजूद रहेंगे। सभाओं की व्यवस्था की देखरेख का दायित्व इन्हीं तीनों नेताओं पर दी जाने वाली है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/markets-rally-as-trump-signals-de-escalation/151461

ट्रंप की नरमी से बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी जबरदस्त उड़ान

Related to this topic: