प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिला की शिकायत पर कॉजपा नेताओं को नोटिस

महिला की शिकायत पर कॉजपा नेताओं को नोटिस, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया मंचों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महिला की कथित छेड़छाड़ की गई आपत्तिजनक तस्वीर से संबंधित सामग्री हटाने का निर्देश दिया।

महिला की शिकायत पर कॉजपा नेताओं को नोटिस 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई

महिला की शिकायत पर कॉजपा नेताओं को नोटिस (File Photo) |

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मेटा मंचों को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महिला की छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीर से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री तुरंत हटा दें। न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया ने कहा कि यह एक असाधारण स्थिति है, जिसमें मामला सिर्फ एक महिला का नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री का भी है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस इस मामले में संवेदनशील नहीं है, तो अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि वह संवेदनशील बने। 

महिला की शिकायत पर नेताओं को नोटिस

उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं- सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह को भी नोटिस जारी किया। महिला ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ की और इसे प्रधानमंत्री की तस्वीर से जोड़कर शेयर किया। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर के लिए तय की और पुलिस को निर्देश दिया कि वह संबंधित महिला को पूरी सुरक्षा दे, जिसने कहा है कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

डीपफेक तस्वीरें हटाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

महिला की याचिका में कॉजपा नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ उसकी 'डीपफेक अश्लील तस्वीरें' फैलाने का आरोप लगाया गया है।
इस याचिका में कुछ ऐसी मनगढ़ंत और डीपफेक तस्वीरों को हटाने की मांग की गई थी, जिनमें प्रधानमंत्री के साथ ऐसी अश्लील तस्वीरें प्रसारित की गईं, जिनमें महिला के चेहरे से छेड़छाड़ की गई थी। महिला के वकील ने कहा कि इस मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, उन्होंने दलील दी कि ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ने या वायरल डीपफेक लिंक को तुरंत हटाने या अवरुद्ध करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

याचिका में नेताओं पर निजी तस्वीर से अश्लील डीपफेक बनाने का आरोप

याचिका में कहा गया है, हाल ही में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान, प्रतिवादी संख्या 2 से 5 (कॉजपा नेता) और उनके सक्रिय साथियों ने बिना इजाज़त याचिकाकर्ता की निजी तस्वीर हसिल की और कृत्रिम मेधा (एआई) 'फेस-स्वैपिंग टूल' का इस्तेमाल करके उसके चेहरे को भारत के प्रधानमंत्री के साथ एक बेहद अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर जोड़ दिया गया।

ये भी पढे़ं- सुप्रीम कोर्ट में सांसद-विधायकों के लंबित मामलों पर सुनवाई तेज करने की मांग
 

Related to this topic: