प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सहारनपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर

सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर की बेहट पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत 265 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर उस्मान को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये आंकी गई है।

सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई 50 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Notorious Drug Smuggler Arrested With Heroin Worth 50 Lakhs in Saharanpur |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 265 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी उस्मान

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर बेहट पुलिस ने ग्राम रीढी मोहउद्दीनपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर उस्मान पुत्र यासीन निवासी ग्राम रीढी मोहउद्दीनपुर, थाना बेहट को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना बेहट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के नशे के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से आया और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। 

यह भी पढ़ें:   बैतूल में मेहमान बनकर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गंवई जान

Related to this topic: