विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी कैनाल में एक व्यक्ति के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गहिलगढ़ निवासी 44 वर्षीय रामजी साकेत (पिता रामाधार साकेत) के रूप में हुई है।
सिंगरौली {मध्य प्रदेश}: विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी कैनाल में एक व्यक्ति के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गहिलगढ़ निवासी 44 वर्षीय रामजी साकेत (पिता रामाधार साकेत) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और होमगार्ड की बचाव टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया।
नहर में गिरने के बाद तेज बहाव में बह गए
मिली जानकारी के अनुसार, रामजी साकेत बीते दिन शाम करीब 4 बजे सेमरा बाबा क्षेत्र के पास घूम रहे थे, तभी वे अचानक नहर में गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कैनाल के पानी का तेज बहाव होने के कारण वे बह गए। सूचना मिलते ही होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने तुरंत खोजबीन शुरू की। हालांकि, एनटीपीसी कैनाल का पानी अत्यधिक गर्म होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाव दल को काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
काफी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद सुबह एसडीआरएफ (SDRF) और होमगार्ड की टीम द्वारा दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। व्यापक तलाश के बाद आखिरकार घटना स्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित डैम से रामजी साकेत का शव बरामद हुआ।
एसडीआरएफ ने शव को पानी से बाहर निकाला
एसडीआरएफ की टीम ने भारी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: करमा पूजा के बाद पोखर में डूबने से 17 वर्षीय आकांक्षा की मौत, तीन सहेलियां बचीं