प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेल टैंकर और बालू ट्रक की आमने-सामने टक्कर

मोतिहारी में तेल टैंकर और बालू ट्रक की आमने-सामने टक्कर से एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन, दो चालक घायल

मोतिहारी के तुरकौलिया-छपवा मार्ग पर तेल टैंकर और बालू लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक घायल हो गए। हादसे से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

मोतिहारी में तेल टैंकर और बालू ट्रक की आमने-सामने टक्कर से एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन दो चालक घायल

Oil Tanker and Sand Truck Collide Head-On in Motihari, Traffic Disrupted |

मोतिहारी (बिहार)। जिले के तुरकौलिया-छपवा मुख्य मार्ग पर महानवा बाजार के समीप सोमवार को तेल टैंकर और बालू लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।

टक्कर के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही फंस गए, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। बाइक और साइकिल सवार किसी तरह निकलते रहे, लेकिन तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।

पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से हटवाए वाहन

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डायल-112 और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारू कराया जा सका।

विपरीत दिशा से आ रहे थे दोनों वाहन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू से लदा ट्रक तुरकौलिया से महानवा की ओर जा रहा था, जबकि तेल टैंकर विपरीत दिशा से आ रहा था। महानवा बाजार के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों चालक वाहन छोड़कर मौके से हट गए।

ट्रक चालक को अधिक चोट, टैंकर चालक की हालत सामान्य

ग्रामीणों के अनुसार बालू लदे ट्रक के चालक को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आईं, जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। वहीं टैंकर चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि टैंकर में तेल भरा हुआ था। यदि टक्कर और अधिक भीषण होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना स्थल के आसपास भुजा की दुकानें, होटल और अन्य प्रतिष्ठान मौजूद थे, जहां आग भी जल रही थी। ऐसे में किसी भी तरह की चिंगारी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। 

यह भी पढ़ेंः   बहराइच में तेज रफ्तार गैस वाहन ने बोलेरो को मारी टक्कर, महिलाएं और बच्चे समेत 7 लोग घायल

Related to this topic: