प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बरांवा में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल

जौनपुर के बरांवा गांव में खुले में कूड़े का अंबार, सरकारी कूड़ाघर बना शोपीस

जौनपुर के मछलीशहर विकासखंड के बरांवा गांव में सरकारी कूड़ाघर होने के बावजूद खाली जमीन पर कूड़ा जमा होने की शिकायत सामने आई है।

जौनपुर के बरांवा गांव में खुले में कूड़े का अंबार सरकारी कूड़ाघर बना शोपीस

बरांवा में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल |

जौनपुर: जौनपुर के मछलीशहर विकास खंड मछलीशहर के बरांवा गांव में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए सरकारी कूड़ाघर बनाए जाने के बावजूद इसका उपयोग नहीं हो रहा है। बेलाल मस्जिद और अंसारी बस्ती के बीच स्थित खाली जमीन पर कूड़े का बड़ा अंबार लगा हुआ है।

खुले में कूड़ा फेंकने से ग्रामीण परेशान

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई दिनों से खुले में लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से कूड़ा जमा होने के बावजूद उसके निस्तारण को लेकर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का सवाल है कि जब गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए सरकारी कूड़ाघर बनाया गया है तो फिर खाली जमीन पर खुले में कूड़ा क्यों डाला जा रहा है। 

खुले में कूड़ा डंप होने से ग्रामीण परेशान

उनका कहना है कि विकास खंड के कई गांवों में पिछले कुछ वर्षों में बनाए गए कूड़ाघर उपयोग के अभाव में शोपीस बने हुए हैं। बरांवा की स्थिति स्वच्छता अभियान और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से खुले में जमा कूड़े का तत्काल निस्तारण कराने और सरकारी कूड़ाघर का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें- बिजनौर में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
 

Related to this topic: