प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मचारी

उज्जैन की करीब 297 बैंक शाखाओं के 4 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल

5-डे वर्किंग की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।

उज्जैन की करीब 297 बैंक शाखाओं के 4 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल

उज्जैन में हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मचारी |

उज्जैन: 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी सितंबर में दूसरी बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। इससे पहले 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण लगातार पांच दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में 25 सितंबर के बाद बैंक 1 अक्टूबर को खुलेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

297 बैंक शाखाओं के 4 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल 

उज्जैन में करीब 297 बैंक शाखाओं के 4 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने की बात कही गई है। बैंक कर्मचारी टॉवर से रैली निकालकर प्रदर्शन भी करेंगे। यूनियन प्रतिनिधि विपिन सिंह सतोरिया के अनुसार, 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। यूनियनों का दावा है कि 8 मार्च 2024 को केंद्र सरकार और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन वित्त मंत्रालय की ओर से अब तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

ATM और डिजिटल लेन-देन सेवाएं जारी रहने की कही गई बात

यह सितंबर में बैंक कर्मचारियों की दूसरी राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इससे पहले 11 सितंबर को भी एक दिन की हड़ताल हुई थी। हड़ताल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि ATM और डिजिटल लेनदेन सेवाएं जारी रहने की बात कही गई है। बैंक यूनियनों ने ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग काम हड़ताल से पहले निपटाने की अपील की है। 

ये भी पढ़ें- खानपुर थाना क्षेत्र के सुरोल गांव स्थित कब्रिस्तान में तीन संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप
 

Related to this topic: