प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एसआईआर पर ओवैसी के सवाल

एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग की घोषणा पर ओवैसी ने उठाए सवाल

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एसआईआर को लेकर मतदाताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से की गईं ताजा घोषणा पर रविवार को सवाल उठाए।

एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग की घोषणा पर ओवैसी ने उठाए सवाल

असदुद्दीन ओवैसी | File Photo

हैदराबाद (तेलंगाना)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एसआईआर को लेकर मतदाताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से की गईं ताजा घोषणा पर रविवार को सवाल उठाए। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कई उपायों की घोषणा की, जिनमें दावे दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देना, निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर जांच करना और नोटिस पाने लोगों के लिए सहायता केंद्र बनाना शामिल है।

फॉर्म 6 पर उठाए सवाल

आयोग में कथित अंदरूनी मतभेद को लेकर जारी विवाद पर ओवैसी ने कहा कि शनिवार को आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति से यह संदेश मिला है कि सब कुछ ठीक था। उन्होंने कहा कि लेकिन मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, दो निर्वाचन आयुक्तों ने कहा कि उनसे सलाह नहीं ली गई और न ही उनकी सहमति ली गई, जिसके कारण उन्होंने कई बार अपनी आपत्तियां जताईं। ओवैसी ने दावा किया कि शनिवार की निर्वाचन आयोग की प्रेस विज्ञप्ति पढ़ने के बाद एक सवाल उठता है। उन्होंने पूछा, “उदाहरण के लिए, अगर पिता और बेटे दोनों को फॉर्म 6 (व्यक्तिगत जानकारी वाला फॉर्म) भरना हो, तो परिवार से जुड़ी जानकारी देने के दौरान पिता को अपना विवरण किस तरह भरना चाहिए?”

घर-घर जाकर जांच करना बहुत मुस्किल कार्य

आयोग ने कहा है कि बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ऐसे लोगों के घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे और उन्हें अपने एकीकृत पोर्टल ईसीआईनेट पर अपलोड करेंगे, जिनका कोई मिलान नहीं हो पाया है या जिनके विवरण में तार्किक विसंगतियां हैं। इस बारे में ओवैसी ने कहा कि घर-घर जाकर जांच करने की बात कहना जितना आसान है, इसे करना उतना ही मुश्किल है। उन्होंने कहा, “बीएलओ के लिए नोटिस जारी करना बहुत मुश्किल काम है।” 

(इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः हरियाणा: अंबाला शहर के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, चार लोगों की मौत

Related to this topic: