प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाले में गिरा कोयला लदा ट्रेलर

कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर नाले में गिरा, निर्माणाधीन रेलिंग हुई क्षतिग्रस्त

पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग स्थित खुज्जी नाला पर कोयला लेकर कंचनपुर से चांपा जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की निर्माणाधीन रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरा।

कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर नाले में गिरा निर्माणाधीन रेलिंग हुई क्षतिग्रस्त

Chhattisgarh News |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ में पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग स्थित खुज्जी नाला पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोयला लेकर कंचनपुर से चांपा जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की निर्माणाधीन रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरा। हादसे में चालक बाल बाल बचा और किसी तरफ केबिन से निकल कर अपनी जान बचा ली हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं।

पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नाले में जा गिरा ट्रेलर

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। ट्रेलर मालिक के अनुसार, सामने आए एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रेलर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नाले में जा गिरा। निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे सुपरवाइजर मनोज ने बताया कि खुज्जी नाला पुल पर रेलिंग निर्माण का कार्य चल रहा था। हादसे में पूरी निर्माणाधीन रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे अब दोबारा बनाना पड़ेगा। घटना की जानकारी संबंधित ठेकेदार को दे दी गई है।

स्थानीय लोगों ने कहा, यहां रोजाना होते हैं हादसे 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटमी-पेंड्रा और कोटमी-मरवाही मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बनी हुई है।  

ये भी पढ़ें- इटावा में मौसम बना काल, आसमानी बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत
 

Related to this topic: