केरलम। पीएम मोदी ने शनिवार को तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज़ में...
'प्रदेश सरकार ने परियोजना को लटका कर रखा', केरलम में PM मोदी ने कांग्रेस और UDF-LDF पर साधा निशाना |
केरलम। पीएम मोदी ने शनिवार को तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज़ में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है, जब हम CAA लाए तो इन्होंने इतना झूठ बोला, CAA लागू हुआ. देश को कोई नुकसान नहीं हुआ.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल फाइल्स फिल्म आई तो बोलने लगे झूठ है, कश्मीर फाइल्स आई तो बोलने लगे झूठ है, धुरंधर फिल्म है तो बोलने लगे झूठ है. इन दिनों FCRA, UCC को लेकर भी ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सबरीमाला रेलवे परियोजना इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को खोल सकता है, इससे सबरीमाला तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी, स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को लटका कर रखा. तिरुवल्ला को इसका नुकसान हो रहा है, जब भाजपा की डबल इंजन सरकार आएगी तो ऐसी सभी रुकावटें हटेंगी. यह मोदी की गारंटी है.
"LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "मैं पहले भी यहां आया हूं, लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है. केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी. यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है. इस पार्टी ने कभी केरलम के लोगों की परवाह नहीं की है."
'केरलम विकास की दौड़ में बाकी राज्यों से पीछे होता जा रहा'
पीएम मोदी ने कहा कि केरलम LDF और यूडीएफ के बीच फंसा है. इस बार केरलम की जनता दोनों ही पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी. केरलम को ईश्वर ने अपार संभावनाएं और संसाधन दिए हैं. यहां समुद्र में ब्लू इकोनॉमी के अवसर हैं. पर्यटन के क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं, लेकिन फिर भी केरलम विकास की दौड़ में बाकी राज्यों से पीछे होता जा रहा है. इसके वजह मौजूदा सरकार है, जो बरसो से प्रदेश पर काबिज है. अब बदलाव का समय आ गया है. इस बार केरल की जनता बदलाव चाहती है, जनसभा में मौजूद भीड़ इसका प्रमाण है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-lpg-carrier-safely-crosses-hormuz-ministry-denies-oil-payment-issues/154451