आजमगढ़ के कंधरापुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है।
Police crack down on individuals with outstanding warrants in Azamgarh, two accused arrested |
आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधरापुर थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने अभियुक्तों के नाम-पते का किया सत्यापन
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। अभियान के क्रम में कंधरापुर पुलिस ने वारंट से संबंधित अभियुक्तों के नाम-पते का सत्यापन किया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लिया।
आईपीसी से संबंधित मामला दर्ज
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राम प्यारे पुत्र बरखु राम, निवासी नामदारपुर, थाना कंधरापुर, आजमगढ़, उम्र करीब 58 वर्ष शामिल हैं। वह मु0न0 1733/20 में धारा 354, 504 और 506 आईपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त है। वहीं दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लोरिक यादव पुत्र राम सेवक यादव, निवासी गंगटिया, थाना कंधरापुर, आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। लोरिक यादव के खिलाफ मु0न0 1421/17 एवं मु0अ0सं0 75/2013 में धारा 308, 323, 504 और 506 आईपीसी से संबंधित मामला दर्ज है और न्यायालय से वारंट जारी था।
पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेम शंकर मिश्रा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार तिवारी, कांस्टेबल ऋषि कुमार और कांस्टेबल सुजीत कुमार शामिल रहे।
यह भी पढ़े: नरसिंहपुर में किसान के खेत से 13 पाइप चोरी मामले को पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार