नकटी गांव विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया, जहां प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया।
Politics Heats Up Over Nakti Village Dispute, Congress Workers Face Off with Police |
राजनंदगाँव,(छत्तीसगढ़)। रायपुर के नकटी गांव में ग्रामीणों के घरों को तोड़ने के मामले में अब सियासत गर्म होती नजर आ रही है, जहां प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले भाजपा के प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।
जयस्तम चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन
इसी क्रम में राजनांदगांव शहर के जयस्तम चौक में भी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन आयोजित किया गया था। जहां, पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी भी देखने को मिली।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश
जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बताया, कि नकटी गांव में जिस प्रकार से गरीबों के आवास को तोड़ा गया और भाजपा सरकार ने उन्हें उनकी जमीन से बेदखल किया है, उसके विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया। वही सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने बताया, कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की, परंतु पुलिस ने मुस्तादी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और उन्हें पुतला दहन नहीं करने दिया।
यह भी पढ़ेंः जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां