प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चलती ट्रेन में गर्भवती महिला की मौत

चलती ट्रेन में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत: नाक से आया खून, बैतूल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सफर कर रही 20 वर्षीय गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला के नाक से खून आने लगा था।

चलती ट्रेन में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी मौत नाक से आया खून बैतूल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Pregnant Woman Dies Aboard Moving Train |

बैतूल {मध्यप्रदेश}: सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सफर कर रही 20 वर्षीय गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला के नाक से खून आने लगा था। गंभीर हालत में उसे बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। महिला चार महीने की गर्भवती थी।

सिकंदराबाद से बक्सर जा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार रिंकी कुमारी पति हरेंद्र यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी जोगिया, थाना भारमपुर, जिला बक्सर (बिहार), अपने पति के साथ सिकंदराबाद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-1 में सफर कर रही थी। दोनों सिकंदराबाद से बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में अचानक रिंकी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी नाक से खून आने लगा।

ट्रेन में बिगड़ी अचानक तबीयत

महिला के पति हरेंद्र यादव के अनुसार, ट्रेन के कर्मचारियों ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर इलाज कराने की बात कही थी, लेकिन वहां उन्हें उतरने और उपचार कराने का मौका नहीं मिला। पति का आरोप है कि उन्हें आगे जाने के लिए कहा गया। इसके बाद बैतूल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से महिला को ट्रेन से उतारा गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

चार महीने की गर्भवती थी रिंकी

 हरेंद्र ने बताया कि वह सिकंदराबाद में सेंटरिंग लगाने का काम करते हैं। उनकी पत्नी चार महीने की गर्भवती थी। उनका कहना है कि यदि नागपुर में ही समय पर इलाज मिल जाता तो संभव है कि उनकी पत्नी की जान बच जाती।गुरुवार को महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पति शव लेकर बिहार रवाना हो गया, जहां महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CMRL-Exalogic मामला: PMLA के तहत ED ने कोझिकोड में 9 परिसरों की ली तलाशी

Related to this topic: