प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

निर्वाचन आयोग विवाद पर भाजपा के हमलों पर पलटवार

निर्वाचन आयोग विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला पुरानी और कमजोर कहानी: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने निर्वाचन आयोग से जुड़े विवाद पर भाजपा के हमलों को 'पुरानी और कमजोर कहानी' बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दावों के पीछे तथ्य और सबूत हैं।

निर्वाचन आयोग विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला पुरानी और कमजोर कहानी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi hits back at BJP over Election Commission row |

वायनाड (केरल)। वायनाड में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने निर्वाचन आयोग से जुड़े विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस पर किए जा रहे हमलों को शुक्रवार को पुरानी और कमजोर कहानी करार दिया। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस जो दावे कर रही है उनके पीछे तथ्य और सबूत हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि क्या हुआ है और उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पेश किए गए तथ्यों का हवाला दिया।

तथ्य और सबूतों के साथ रखे गए हैं आंकड़े

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मुझे अफसोस है, यह बहुत पुरानी और कमजोर कहानी है। तथ्य हैं, सबूत हैं। पूरा देश इसे देख सकता है। मेरे भाई ने कई अलग-अलग प्रेस वार्ता में इसे दिखाया है और सबूत सामने रखे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं और उन्होंने भाजपा पर कमजोर बहाने बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व चुनावों में हस्तक्षेप करने के लिए निर्वाचन आयोग को प्रभावित कर रहा है, तो यह देशद्रोह के समान है।

विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर सीडब्ल्यूसी लेगी फैसला

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है, वायनाड की सांसद ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति अपनी बैठक में आगे की रणनीति तय करेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी के रुख को स्पष्ट किया और कहा कि उनके द्वारा उठाए गए हर कदम और दावे के पीछे पुख्ता सबूत मौजूद हैं जिन्हें देश की जनता देख रही है।

यह भी पढ़ें:   नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने संयुक्त राष्ट्र में रखा हिमालयी जलवायु लचीलापन तंत्र बनाने का प्रस्ताव

Related to this topic: