प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुणे में 'प्रोजेक्ट X' की पार्टी पर छापा, 107 पुरुष और 49 महिलाएं हिरासत में

पुणे पुलिस ने 'प्रोजेक्ट एक्स' नाम की एक अनधिकृत पार्टी पर छापा मार कर मौके पर 107 पुरुष और 49 महिलाओं को हिरासत में लिया।

पुणे में प्रोजेक्ट x की पार्टी पर छापा 107 पुरुष और 49 महिलाएं हिरासत में

पुणे (महाराष्ट्र): पुणे पुलिस ने तुलापुर इलाके में 'प्रोजेक्ट एक्स' नाम की एक अनधिकृत पार्टी पर छापा मारा। मौके पर बिना परमिट के शराब परोसी जा रही थी। तेज़ आवाज़ में साउंड सिस्टम बज रहे थे। नशे में धुत युवक-युवतियां थिरक रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

नशीले पदार्थों का भी इस्तेमाल किये जाने की आशंका

लोनीकंद पुलिस स्टेशन इलाके के आलंदी-मार्कल रोड पर स्थित एक बंगले में यह पार्टी चल रही थी। रिज़ॉर्ट जैसी इस जगह पर करीब 70 युवा मौजूद थे। पुलिस को शक है कि यहां नशीले पदार्थों का भी इस्तेमाल हो रहा था। इसीलिए पुलिस ने जांच के लिए कुछ चीज़ें ज़ब्त कर ली हैं। 

आधी रात करीब ढाई बजे पुलिस ने छापा मारा

अधिकारियों के मुताबिक, पुणे की क्राइम ब्रांच की टीम के दखल देने से पहले आधी रात के बाद तक पार्टी चल रही थी। इस ऑपरेशन में दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल थे। सूचना के आधार पर लोनीकंद थाने की पुलिस ने तुलापुर में एक अनधिकृत पार्टी के आयोजन स्थल पर पहुंची और इसके आधार पर, 15 अधिकारियों और 65 कांस्टेबलों की एक टीम ने आधी रात करीब ढाई बजे छापा मारा।

मौके से हिरासत में लिये गये 107 पुरुष और 49 महिलाएं

छापे के दौरान पुलिस को मौके पर 107 पुरुष और 49 महिलाएं मिले। जिनमें से तीन लोग 21 साल से कम उम्र के थे। शराब का परमिट केवल छह जून की रात 11:30 बजे तक ही वैध था। बताया जाता है कि पुलिस को मौके से करीब 3 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
साथ ही प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर वाले तीन पॉट ज़ब्त किए गए। मौके पर करीब 9,22,000 रुपये मूल्य की शराब मिली।

हिरासत में लिये गये लोगों की मेडिकल जांच

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ब्लेज़ एंटरटेनमेंट के ऐमन शेख और स्टार लाइट एंटरटेनमेंट के यश चौधरी बताए जा रहे हैं। छापे के दौरान करीब 85 लाख रुपये मूल्य के सामान ज़ब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तुलापुर में 'प्रोजेक्ट X' पार्टी पर छापे के बाद पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मेडिकल जांच की। इनमें से 26 लोगों की ड्रग टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुरुआती रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों को आधिकारिक मेडिकल जांच और ब्लड सैंपल लेने के लिए पुणे के ससून जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया है।

Related to this topic: