प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आजीविका समूह की महिलाओं ने रखीं मांगें

कम भुगतान का मुद्दा उठाकर महिलाओं ने 14 हजार रुपये मानदेय की मांग की

चंदौली के बिछियां धरनास्थल पर आजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने कम मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि उनसे रोजाना कई घंटे काम लिया जाता है।

कम भुगतान का मुद्दा उठाकर महिलाओं ने 14 हजार रुपये मानदेय की मांग की

आजीविका समूह की महिलाओं ने रखीं मांगें |

चंदौली: बिछियां धरनास्थल पर आजीविका समूह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने कम मानदेय को लेकर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक काम लिया जाता है, लेकिन इसके बदले महज दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। महिलाओं ने इसे श्रम के अनुरूप बेहद कम भुगतान बताते हुए मानदेय बढ़ाकर 14 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।

मोबाइल रिचार्ज और समय पर मानदेय की मांग

आंदोलनरत महिलाओं ने कहा कि काम के दौरान आने वाले मोबाइल खर्च के लिए रिचार्ज की व्यवस्था भी होनी चाहिए। इसके साथ ही हर महीने समय से मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग उठाई गई। महिलाओं ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तर्ज पर उन्हें भी सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि वे किसी से भीख नहीं मांग रही हैं, बल्कि काम के बदले उचित मेहनताना मांग रही हैं। 

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

आजीविका समूह की महिला अंजू पांडे ने कहा कि कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है और लंबे समय तक काम करने के बावजूद उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लखनऊ से दिल्ली तक आंदोलन करने के साथ हड़ताल की भी चेतावनी दी गई। धरनास्थल पर महिलाओं ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित मानदेय निर्धारित करने की मांग की। 

ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में नरौली बस स्टैंड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दो महिलाओं को पकड़ा
 

Related to this topic: