प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुछ योजनाओं का भूमिपूजन भी हुआ

राजनांदगांव को 510 करोड़ की सौगात, सीएम ने 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

इन विकास कार्यों में विभिन्न विभागों से संबंधित आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, शिक्षा, पेयजल, सड़क तथा अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं।

राजनांदगांव को 510 करोड़ की सौगात सीएम ने 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

प्रगतिशील किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुव साय |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। शहर के स्टेट हाई स्कूल परिसर में आयोजित 'प्रगतिशील किसान सम्मेलन' में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री सम्मेलन के दौरान कुल 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रुपये की लागत के 333 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर मधुसूदन यादव, संसद सन्तोष पांडे, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे। 

कुछ योजनाओं का भूमिपूजन भी किया

मुख्यमंत्री ने 194 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 107 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं 316 करोड़ 88 लाख 40 हजार रुपये की लागत वाले 226 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी उनके द्वारा किया गया। इन विकास कार्यों में विभिन्न विभागों से संबंधित आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, शिक्षा, पेयजल, सड़क तथा अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रगतिशील किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री साय ने आज राजनांदगांव को बड़ी सौगात दी है, आज आईबी ग्रुप के बहादुर अली जी के साथ सोयाबीन को लेकर एमओयू किया गया है। जिससे प्रदेश में सोयाबीन को बढ़वा मिलेगा।

इसे भी पढेंः  लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 14 छात्रों की मौत, घटनास्थल पर रो पड़े डिप्टी सीएम

Related to this topic: