प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: लखनऊ में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- भारत की आस्था पर हमला कर रहा है विपक्ष

अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के कथित गबन को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद लखनऊ में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- भारत की आस्था पर हमला कर रहा है विपक्ष

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के कथित गबन को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर 'भारत की आस्था पर हमला' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने सामाजिक विभाजन की राजनीति में विफल होने के बाद अपना ध्यान धार्मिक मुद्दों पर केंद्रित कर लिया है।

डबल इंजन सरकार की योजनाओं से कमजोर हुई विपक्ष की राजनीति

लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित 'शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन' को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कल्याणकारी लाभ समाज के हर वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचें। इससे विपक्ष की जाति और वर्ग के आधार पर बाँटने वाली राजनीति" कमजोर हुई है।विभाजन की राजनीति कमजोर हुई है।

हर वर्ग तक बिना भेदभाव पहुंच रहे कल्याणकारी लाभ: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, "डबल-इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक राज्य की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। यही बात विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को परेशान करती है। उन्हें इस बात की चिंता है कि समाज के जिन वर्गों को वे कभी जाति और वर्ग के आधार पर बांटते थे, उन्हें अब डबल-इंजन सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के जरिए अपने साथ जोड़ लिया है।"

'जातीय राजनीति विफल होने पर आस्था पर हमला कर रहा विपक्ष'

योगी ने दावा किया कि विपक्ष की पिछली राजनीतिक रणनीति नाकाम रही है। अब वे आस्था से जुड़े मुद्दों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "अपनी बांटने वाली कोशिशों को नाकाम होते देख, वे अब भारत की आस्था पर हमला कर रहे हैं। इसीलिए मैं आप सभी से कहता हूं: यह समय हमारे लिए सतर्क रहने का है।" उनकी ये टिप्पणी अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान के गबन के आरोपों को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच आई है जिसमें सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं।

भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों को जवाब

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विपक्ष पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था, जबकि विपक्षी दलों ने आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसी कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राम मंदिर मुद्दे पर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान चर्चा पर सवाल उठाने वालों ने पहले भगवान राम और रामसेतु के अस्तित्व पर ही सवाल उठाया था। 

यह भी पढ़ें: बारिश में डूबा अस्पताल: गर्भवती महिला बिना इलाज रेफर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

Related to this topic: