Madhya Pradesh : इंदौर। लोकायुक्त की टीम मे शुक्रवार को आबकारी विभाग के सेवानिवृत अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के यहां कार्रवाई के दौरान मिली चीजों की सूची तैयार की है।
Madhya Pradesh : इंदौर। लोकायुक्त की टीम मे शुक्रवार को आबकारी विभाग के सेवानिवृत अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के यहां कार्रवाई के दौरान मिली चीजों की सूची तैयार की है। उनके यहां मिले चीजों से उनकी काली कमाई का ग्राफ तेजी से ऊपर गया और यह अब तक 25 करोड़ रुपेय तक पहुंच गया है। टीम ने बैंक आफ बड़ौदा में भदौरिया, उनकी पत्नी सीमा और बेटे सूर्यांश के लाकर से 886 ग्राम सोना मिलाष जिसकी कीमत 79 लाख 23 हजार रुपये आंकी गई।
जांच में भदौरिया क प्रिंस स्काय पार्क में फ्लैट, पलासिया शाखा के बैंक खातों, और जेसी वेंचर्स में 27. 5 लाख रूपये के निवेश के दस्तावेज मिले हैं। अभी तक जब्त सपत्ति का मूल्य 24 करोड़ 97 लाख 26 हजार और 859 रुपये है। इस बीच लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया, आरोपी और उनके परिवार के खातों से 1.26 करोड़ रुपये के अलावा 13.90 लाख रुपये के बीमा पालिसियां, चार लाकर का पता चला है। इसमें से एक लाकर इटावा में होने की जानकारी मिली है जिसे फ्रिज किया गया है। जांच में यह भी पता चला कि वेटे सूर्यांश का विशाल पावर के शिया चायनीज वार में साझेदारी है और अन्नपूर्णा और विजयनगर की दुकानों में 40 फीसदी हिस्सेदारी है।
इसके बदले 25 लाख रुपये का भुगतान किया गया। यह भी पता चला है कि भदौरिया महंगी गाड़ियों और सुपर वाइक्स के शौकीन हैं। उनके यहां एक वाल्वो, फार्चूनर, दो इनोवा और दो सुपर बाइक जब्त की गई है। सभी वाहन का नंबर 0045 के क्रम में है।
भदौरिया विवादों में रहे हैं। एक बार निलंबित और दो बार सस्पेंड हो चुके हैं। लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को आठ ठिकानों पर छापा मारा। यह ठिकाना इंदौर और ग्वालियर में है। भदौरिया की ज्ञात आय से 820 फीसदी अधिक संपत्ति पाई गई है। इसके अलावा बेटे और बेटी ने 2.55 करोड़ का लोन भी दिया है। जांच में अब तक 5 लाख का कैश मिला है। इलमें 5 लाख की विदेशी मुद्रा शामिल है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/jmm-announced-to-contest-on-6-seats/94576