प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सेवानिवृत रेलवे अधिकारी ने मासूम से की अश्लील...

सेवानिवृत रेलवे अधिकारी ने मासूम से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

भोपाल। मप्र की राजधानी के अयोध्या नगर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है...

सेवानिवृत रेलवे अधिकारी ने मासूम से की अश्लील हरकत गिरफ्तार

सेवानिवृत रेलवे अधिकारी ने मासूम से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार |

भोपाल। मप्र की राजधानी के अयोध्या नगर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी को छठी कक्षा की मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

​पीड़ित के दादा का पुराना मित्र

पकड़ा गया आरोपी रेलवे का रिटायर्ड अधिकारी है। वह पीड़िता के दादा का पुराना मित्र है, जिस कारण उसका बच्ची के घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। आरोपी पिछले कई महीनों से बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहा था।

सीसीटीवी में मामले का खुलासा हुआ

जब छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को इस बारे में बताया, तो माता-पिता ने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में आरोपी की घिनौनी करतूत साफ तौर पर कैद हो गई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर धर दबोचा। इस तरह की घटनाओं की रिपोर्ट करना और बच्चों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समय रहते अपने परिजनों को जानकारी दे सकें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: