प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रीवा में 5000 शराब बोतलें नष्ट की गईं

5000 शराब की बोतलें हुईं चकनाचूर! अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रीवा की अनोखी पहल

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर रीवा के वार्ड क्रमांक-2 में शहीद भगत सिंह सेवा समिति द्वारा नशामुक्ति के समर्थन में एक अनोखा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

5000 शराब की बोतलें हुईं चकनाचूर अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रीवा की अनोखी पहल

Rewa marks day with liquor destruction |

रीवा {मध्यप्रदेश}। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर रीवा के वार्ड क्रमांक-2 में शहीद भगत सिंह सेवा समिति द्वारा नशामुक्ति के समर्थन में एक अनोखा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी के नेतृत्व में 5000 से अधिक शराब और बीयर की बोतलों को जेसीबी मशीन से कुचलवाकर नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया।

जेसीबी से कुचलवाई गईं हजारों बोतलें

इस अभियान के माध्यम से समिति ने समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

युवाओं का भविष्य बचाने की अपील

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि आज नशा समाज और परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 35 वर्ष तक के युवा नशे की लत के कारण अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखना समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

'नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत'

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। यदि युवा नशे से मुक्त, स्वस्थ और संस्कारित होंगे, तभी देश समृद्ध और विकसित बनेगा। उन्होंने सभी लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जहां नशे के लिए कोई स्थान न हो और युवा अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

सामूहिक शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट अनुराग, वैशाली, उमा द्विवेदी, कृष्ण कुमार, विशाल, भारत, वसुंधरा, प्रगति, गौरव, प्रणव, पुष्पेंद्र, नीरज, देवेश सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: चंदौली में हीट वेव का कहर, 5 दिनों में 1653 मरीज अस्पताल पहुंचे

Related to this topic: