प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रीवा में मर्डर से फैली सनसनी

रीवा में मनगवां में गुटखा लेने निकले युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी फरार

रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में गुटखा लेकर लौट रहे राहुल कोल की कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी फरार हैं।

रीवा में मनगवां में गुटखा लेने निकले युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या तीन आरोपी फरार

Rewa: Youth Beaten to Death by Assailants Over Minor Dispute |

रीवा (मध्य प्रदेश)। रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के सूरा से एक बेखौफ अपराध की खबर सामने आई है, जहां देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गंभीर हालत में युवक को रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

गुटखा लेकर घर लौट रहे युवक पर दबंगों का हमला

मनगवां थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। घटना देर रात की है, जब राहुल कोल नाम का युवक पास की दुकान से गुटखा लेकर अपने घर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक, रास्ते में कुछ दबंगों ने राहुल को घेरा, उसके साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से उस पर टूट पड़े।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद राहुल की सांसें थम गईं। इस दर्दनाक वारदात के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने रमेश कोल, भूरा कोल और छोटू कोल नाम के तीन स्थानीय युवकों पर इस जानलेवा हमले का सीधा आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:   बहराइच में शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुष्कर्म, वांछित आरोपी शाहरुख खान गिरफ्तार

Related to this topic: